उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस बार उर्फी ने अपने लिए ऑउटफिट बनाने के लिए एक नहीं बल्कि 7 शर्ट का इस्तेमाल किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पिंक कलर की 7 शर्टों को एक साथ जोड़कर एक लंबा ऑफ शोल्डर गाउन बनाया है। इस ऑउटफिट में शर्ट के 7 कॉलर दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चला है कि इसमें कितनी शर्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई है। वहीं, बालों में उन्होंने चोटी बना रखी है।
उर्फी जावेद का नया लुक देखकर लोगों का सिर घूम गया है। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनका ये क्रिएटिव लुक पसंद आ रहा है तो कई उन्हें ट्रोल करते हुए भलाबुरा सुना रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा-‘ये नया कीड़ा कौन सा है…’। वहीं एक दूसरा लिखता है-‘7 शर्ट पहने के बाद भी नहीं ढक पाईं बदन’। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।