शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

दंतेवाड़ा| छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव अपने तीन दिवसीय बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा पहुंचे। यहाँ उन्होंने गुरुवार को क्षेत्र की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मंत्री श्री यादव ने प्रदेश के निरंतर विकास और जनकल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की प्राचीन धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। इस पावन अवसर पर उनके साथ स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *