जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 17 मई को ली जिला स्तरीय समिति की बैठक
सक्ति-जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 17 मई को जिला स्तरीय रोजगार मिशन की बैठक लेकर निर्देशित किया कि विगत 3 वर्षों में शासकीय, निजी क्षेत्रों में नौकरी एवं स्वरोजगार के दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। नवीन पदों पर रोजगार का सृजन हुआ है। संबंधित विभागों द्वारा रोजगार मिशन के पोर्टल में रोजगार संबंधी जानकारी की प्रविष्टि सुनिश्चित की जाये, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रोजगार मिशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक में कलेक्टर शुक्ला ने सभी महाप्रबंधक उद्योग विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकरियों को रोजगार सृजन एवं पदों पर हुई भर्ती के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए पोर्टल में शासकीय और निजी क्षेत्र में हुई भर्ती के संबंध में जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर डाटा संग्रहित करने के निर्देश दिए, बैठक में में नवगठित जिला सक्ती की ओएसडी सुश्री नुपूर राशि पन्ना, जिला रोजगार अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, श्रम अधिकारी, जनपद सीईओं, नगरीय निकायों के सीएमओं सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
