बिलासपुर दौरे पर आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में BJP ने महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन बिलासपुर आएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी।

11 नवंबर को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

भाजपा ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस सरकार की चुनावी घोषणा पत्र, बेरोजगारी भत्ता का वादा याद दिलाने के लिए पहले रायपुर में युवा मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। ठीक उसी तरह अब भाजपा ने महिला मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *