पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा नवगठित शक्ति जिला हम सभी की वर्षों पुरानी मांग
सकती- 9 सितंबर से जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर प्रदेश के 33 वें राजस्व जिले के रूप में अस्तित्व में आने वाले शक्ति जिले की प्रथम कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं जिला पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे से शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नगर मंडल,सक्ती ग्रामीण मंडल एवं बाराद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में जेठा में स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की
इस दौरान पूर्व विधायक सहित भाजपा नेताओं ने दोनों ही जिले के प्रमुख अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शक्ति क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह नवगठित शक्ति जिला आगे बढ़ेगा एवं आम जनता की समस्याओं का भी त्वरित निराकरण होगा तो वही हम सभी की शक्ति जिले की यह वर्षों पुरानी मांग रही है, वही जिले के दोनो ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी भाजपा नेताओं के मिलने गए प्रतिनिधिमंडल को कहा कि आप हम सभी मिलकर इस शक्ति जिले का नवनिर्माण करेंगे एवं आपका निरंतर सहयोग हमें मिलता रहेगा
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश के महामंत्री डॉ खिलावन साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े ,नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री गण रामनरेश यादव, दीपक ठाकुर , गेंदराम मनहर, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिले के संयोजक रंजन सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदयाल सिंह भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व एल्डरमैन जयप्रकाश साहू, गोविंदा साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि, अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ सोनी,योगेंद्र साहू, अनीता यादव , भाजपा महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्री कसेरा,रेखा देवांगन, उषा साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता उदय वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिसोदिया,शशि कंवर, सोमप्रकाश कंवर, लाखन नामदेव,नेत्र प्रसाद साहू, अभिषेक बंसल,खोकसाय साहू,योगेश पटेल,बसंत सूर्या, चंद्रशेखर शर्मा,कमल राठौर, राहुल जायसवाल,रामेश्वर निराला,सूरज देवांगन आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे