26 शाखाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रदेश अधिवेशन
उषा ने करी सरोज की ताजपोशी
सक्ती- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का अधिवेशन प्रदेश की 26 शाखाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में भव्य रुप से संपन्न हुआ, इस आयोजन में जहां वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल के कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जो उषा अग्रवाल ने कार्य किया है वह निश्चित रूप से काफी प्रशंसनीय हैं, एवं उनकी पूरी टीम के सदस्य एवं सभी शाखा के पदाधिकारियों की मेहनत से ही आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रियता से पहचान स्थापित की है, इस अवसर पर उषा अग्रवाल के कार्यों के लिए उन्हें सदस्यों ने शुभकामनाएं दी तो वही उषा अग्रवाल ने भी इस दौरान कहा कि आज सभी के सहयोग से ही उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संगठन को आगे बढ़ाया है, तथा सभी सदस्य तन- मन- धन से इस संगठन को बढ़ाने की दिशा में अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम किए हैं, एवं इस अवसर पर मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं, अधिवेशन के दौरान पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों ने भी कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है

तथा सभी महिलाएं इस संगठन से जुड़कर सेवा के कार्य करें,अधिवेशन के दौरान सफलतापूर्वक मंच का संचालन शक्ति शाखा की सचिव सुमन अग्रवाल, मीना अग्रवाल एवं बुलबुल केशव गर्ग ने किया अधिवेशन के अंत में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के नए सत्र के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में कोरबा की सरोज सुनालिया को वर्तमान अध्यक्ष उषा अग्रवाल द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के विधि-विधान अनुरूप ताज पहनाकर उनकी ताजपोशी की तथा इस दौरान नए सत्र 1 अप्रैल 2022 से छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में सरोज सुनलिया अपना कार्यभार संभालेंगी, सरोज सुनालिया ने भी इस अवसर पर वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है एवं आने वाले नए सत्र में भी हम सभी पूरी ऊर्जा के साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संगठन को आगे लेकर जाएंगे वही अधिवेशन में शक्ति इकाई के सदस्यों में भी संगठन के कार्यों को लेकर उत्साह देखा गया तथा वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों ने भी कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का यह संगठन सभी के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है एवं हमें छत्तीसगढ़ में इसकी शाखाओं का और अधिक विस्तार करना है
