कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में बालोद जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित, 140 धान खरीदी केंद्रों से 2 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान की जा चुकी है खरीदी, प्रदेश में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाले की श्रेणी में बालोद दूसरे स्थान पर

बालोद- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 30 नवंबर तक 2 लाख 7 हजार 927 मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर ने बताया की खरीदे गये धान में 1 लाख 11 हजार 848 मिट्रिक टन धान का उठाव राईस मिलरों के द्वारा सीधे उपार्जन केन्द्रों से किया गया है। माह नवम्बर 2022 में ही कुल खरीदे गये धान में से 54 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। उन्होंने बताया की सभी खरीदी केन्द्रों में राईस मिलरों का डीओ जारी होने के उपरांत निरंतर क्षमतानुसार धान का उठाव किया जा रहा है। किसी भी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी हेतु कोई समस्या नहीं है इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों से धान विक्रय, बारदाना एवं व्यवस्था व संबंध में जानकारी ली जा रही है। उन्हें इस वर्ष धान विक्रय करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नही होने की जानकारी दी जा रही है।
खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु कुल 1 लाख 46 हजार 665 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत किसानों में से 60 हजार 550 किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया जा चुक है जो कि 41 प्रतिशत है। पूरे राज्य में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाले की श्रेणी में जिला बालोद द्वितीय स्थान में है। गत सप्ताह में जिले के खरीदी केन्द्रों का आंकड़ा देखा जावे तो 24 नवंबर को 13 हजार 524.12 में. टन धान, 25 नवंबर को 15 हजार 207.01 में. टन धान, 28 नवंबर को 15 हजार 009.4 में. टन धान, 29 नवंबर को 14 हजार 724.52 में टन धान एवं 30 नवंबर को 15 हजार 297.16 में टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने बताया की इस वर्ष किसानों की सुविधा हेतु घर बैठे मोबाईल ऐप के माध्यम से धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया जा रहा है। किसानों को धान खरीदी केन्द्रों तक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ रही है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *