सेजेस मनोरा से दो छात्राओं का नवोदय और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन

जशपुरनगर। मनोरा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी ,हिंदी माध्यम विद्यालय मनोरा में प्राचार्य आर बी निराला के मार्गदर्शन में विद्यालय में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है। और शैक्षणिक गुणवता में सुधार हुआ है। सभी कक्षाओं में शिक्षकों के द्वारा बेहतरीन शैक्षणिक गतिविधि का संचालन कर रहे है। जिसका परिणाम यह है कि गत वर्षों के बोर्ड परीक्षाओं में भी शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।


इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जशपुर जिले के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमे मनोरा विद्यालय से कु वंशिका बंजारे कक्षा 8 वीं में चयन हुआ है। और इस संस्था में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत कु दीपिका पैंकरा का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु चयन होने पर प्राचार्य महोदय और विद्यालय के शिक्षकाओं ने हर्ष ब्याप्त करते है हुए उनके उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *