भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का दो दिवसीय ओडिशा प्रवास

किरन्दुल- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विनती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार दो दिवसीय प्रवास ओडिशा राज्य में दिया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ शालिनी राजपूत को नुवापाडा जिला,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी को बरगढ़ जिला, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू को कालाहांडी जिला,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे को कोरापुट जिला,महिला मोर्चा प्रदेश आईटी सेल किरण भदौरिया को नवरंगपुर जिला दिया गया है। बता दें 22 एवं 23 दिसंबर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

 

दंतेवाड़ा जिले बचेली की किरण भदौरिया ने 02 दिन के प्रवास के दौरान नवरंगपुर की महिलाओं को जागरूक किया तथा नारी सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया।इस अवसर पर नवरंगपुर में मंदिर दर्शन किए उसके बाद 1 स्टाफ सखी केंद्र जाकर वहां की जानकारी ली।उमरकोट में महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याएं जानी हितग्राहियों से बात की उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जनजाति महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी लाभार्थी बैठक किए नवरंगपुर जिला अध्यक्ष सर्मिष्ठा देव के नेतृत्व में प्रवास कार्यक्रम सफल हुआ।किरण भदोरिया ने कहा प्रवास कार्यक्रम में सभी ने मिलकर महिलाओं को जागरूक किया साथ ही सोशल मीडिया की उपयोगिता के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *