टीवी एक्ट्रेस ने रातोंरात घटाया वजन-आशिका भाटिया

टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। फैंस को इनकी ट्रेंडिंग रील्स का इंतजार रहता है। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया यूजर्स हमेशा से इतने फ्रेंडली नहीं थे। एक दौर था, जब उन्हें ‘मोटी, भैंस और फैटसो’ जैसे शब्दों से ट्रोल किया जाता था। पर उन्होंने इससे हार नहीं मानी और खुद में बदलाव लाने के लिए जुट गईं।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आशिका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब वह मोटी थीं, तो उन्हें लोग किस तरह ट्रीट करते थे। एक वीडियो में अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक्स से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था। इन्होंने बताया कि कैसे फैट टू फैब वाली जर्नी उन्होंने पार की। वैसे आशिका के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी लोगों ने उन्हें ताने मारे कि ये सब ऑपरेशन के जरिए किया गया है।

आशिका आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, इंस्टाग्राम पर उनके  5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं जो सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग के कारण डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। आशिका के बारे में बता दें कि उन्होंने ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘मीरा’, ‘परवरिश.. कुछ खट्टी कुछ मीठी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स के साथ प्रेम रतन धन पायो में भी स्क्रीन शेयर किया है। कुछ दिनों से वो पर्दे से गायब हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद इंडस्ट्री छोड़ दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *