महिला टीबी, पेटदर्द, सिरदर्द से परेशान होकर खुद को किया आग के हवाले

बेमेतरा। थानखम्हरिया क्षेत्र के ग्राम कोपे डबरी में एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर स्वयं पर आग लगाकर जान दे दी। महिला एक साल से बीमार चल रही थी। पुलिस की माने तो महिला टीबी, पेटदर्द, सिरदर्द से परेशान रहती थी। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। थानखम्हरिया थाना प्रभारी पुष्पेंन्द्र कुमार भट्ट ने बताया कि मृतका उषा बाई पति रामखिलावन राजपूत 52 ग्राम कोपे डबरी की रहने वाली थी। मृतका लंबे समय से बीमारी चल रही थी।

एक साल पहले एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया था। जहां डॉक्टर ने कैंसर होने की बात कही थी। ठीक नहीं होने पर परिजनों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया। जांच कर डॉक्टर ने टीबी होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से महिला का इलाज चल रहा था। गुरुवार को महिला ने घर में रखे मिट्टी तेल को स्वयं पर उड़ेलकर आग लगा दी। इससे महिला गंभीर रुप से झुलस गई। पति ने बचाने का प्रयास किया।

संजीवनी वाहन से महिला को गंभीर हालत में थानखम्हरिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *