आजादी का अमृत महोत्सव पर जिले में हर घर फहरेगा तिरंगा झंडा,स्व सहायता समूह की महिलाए देश भक्ति का जज्बा जगाएंगी हर घर

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा देश के लिए झंडा बनाकर बहुत ही गर्व महसूस कर रही है

हर घर झंडा फहराने स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रही तिरंगा झंडा

कवर्धा , आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर झंडा फहराने के लिए जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्व सहायता समूह की महिलाएं हर नागरिकों में देश भक्ति का जज्बा जगाने झंडा तैयार करने में जुट गई है। समूह द्वारा 20 हजार झंडे तैयार किए जा रहे है। आगे मांग के अनुरूप और झंडे समूह द्वारा तैयार कराए जाएंगे। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की हुई झंडा हर घर में फहर कर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाएगी। इस कार्य में जिले कई महिलाएं अभियान को सफल बनाने और देश प्रेम का संदेश देने कार्य कर रही है। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर देश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में इस अभियान को सफल बनाने समूह की महिलाएं नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित करने, आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वृद्धि लाने के लिए ग्रामीण स्तर के नागरिकों को जोड़ रही है।
कवर्धा विकासखंड के ग्राम मरका की जय महामाया, जय वैभव लक्ष्मी, चंदा, राधारानी और जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं झण्डा बनाने में जुटी हुई है। जय वैभव लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ज्योति वैष्णव ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर झंडा कार्यक्रम के लिए झण्डा बनाने के लिए शासन के तरफ से समूह को कार्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत ही गर्व महसूस कर रही है। इससे उनकी समूह की महिलाएं बहुत खुश है क्यों कि राष्ट्र के लिए कुछ करने का मौका मिला है। इससे घर और गांव में देश भक्ति की भावना भी विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी पहल है जिन्होंने देश के लिए झंडा बनाने के कार्य में समूह की महिलाओं को जोड़ा है। इससे हर गांव में देश भक्ति की भावना जागृत होगी ही साथ ही महिलाओं को रोजगार मिला है और लाभ भी हो रहा है। जय महामाया समूह की अध्यक्ष पूनीता जयसवाल ने कहा कि शासन ने देश के लिए झंडा बनाने के कार्य समूह को देकर इस अभियान का हिस्सा बनाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अब समूह की सभी महिलाएं जुड़ गई है साथ ही अब गांव के लोग भी अभियान में जुड़कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों में फैराए और आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाए तथा दूसरों को भी प्रेरित करें कि वह इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रम में भाग ले। उन्होंने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम बनाया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में स्व सहायता समूह की महिलाएं झंडा बनाने का कार्य कर रही है। इसमें 29 महिला समूह शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झंडा बिक्री एवं वितरण केंद्र निर्धारित किए है। जिले में कुल 109 जगह झंडा बिक्री एवं वितरण के लिए स्टॉल लगाएं जाएंगे। जहां स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए झंडा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए जिले के सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने प्रेरित किया जा रहा है। ताकि राष्ट्र के गौरव एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर देश के सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके एवं देश भक्ति का प्रसार हो।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *