दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा और बच्चे की मौत, चार घायल

आजकल दुर्घटनाओं के सिलसिले बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल ही में एक बड़े सड़क हादसे के बारे में जानकारी मिली है। जी दरअसल सहारनपुर में बीते बुधवार को सड़क हादसे में एक छात्रा और एक बच्चे की मौत हो गई है. मिली जानकारी के तहत यह हादसा दो अलग-अलग गांवों में हुआ. इनमे पहला मामला कातला गांव के पास का, जबकि दूसरा मामला चौरीमंडी गांव का है.

बताया जा रहा है कातला गांव के नजदीक छात्राओं से भरी टेंपो और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई. वहीं इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई. कहा जा रहा है छात्रा चिलकाना थाना क्षेत्र के अहाडी गांव की रहने वाली थी. दूसरी तरफ, चार अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. कहा जा रहा है घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. इस मामले में मृतक छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं दूसरी तरफ टेंपो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. इसके अलावा दूसरी घटना में चौरी मंडी गांव के रहने वाले देवी सिंह के तीन वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जी दरअसल वह सड़क के किनारे से होकर जा रहा था, तभी शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे टाटा पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *