झारखंड में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 4 लोगों की हुई मौत

धनबाद: झारखंड की कोल नगरी धनबाद के लिए मंगलवार की रात बुरी खबर आई। कोल नगरी धनबाद में मंगलवार की रात बड़ी दुर्घटना हो गई। धनबाद में एक निर्माणाधीन पुल गिर जाने से उसके मलबे में दबकर 4 व्यक्तियों की मौत हो गई है। निर्माणाधीन पुल के मलबे में दबकर कई व्यक्ति चोटिल भी हो गए हैं।

प्राप्त खबर के अनुसार, धनबाद के प्रधानखांटा एवं राखितपुर के बीच एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माणाधीन पुल के नजदीक से लोग आते-जाते भी रहते हैं। मंगलवार की रात भी सबकुछ सामान्य था। लोग आ रहे थे, जा रहे थे। इसी बीच मंगलवार की रात अचानक दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन पुल का एक भाग जमीन पर आ गिरा।

वही मौके पर हर ओर मलबे का गुबार था। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने घटना की तहरीर तत्काल पुलिस प्रशासन को भी दी। तहरीर पाकर पुलिस टीम एवं बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया। पुल के मलबे में दबे लोगों को निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। चोटिल व्यक्तियों के सिलसिले में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। निर्माणाधीन पुल के मलबे में कई व्यक्तियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे बचाव दल के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इस दुर्घटना के कारणों के सिलसिले में कोई जानकारी अभी नहीं प्राप्त हो सकी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *