बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर खाई में गिरने के मामले में घायल मजदूरों से संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में मुलाकात की। इस हादसे में 27 मजदूर घायल हुए हैं इसमे 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सवार सभी मजदूर मनोहरपुर के रहने वाले हैं और ग्राम पोड़ीखुर्द मक्का तोड़ने और धान की कटाई करने जा रहे थे तभी रास्ते मे उनका एक्सीडेंट हो गया था। 15 से अधिक मजदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में इलाज के लिए भर्ती हैं।
वहीं गंभीर घायल मजदूर जिसमे महिला मजदूर शामिल हैं, उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी मजदूर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसलिये उन्होंने अस्पताल में जाकर सभी घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से भी चर्चा किया।