पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज है 90वां जन्मदिन, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 90वां जन्मदिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।’

jagran

इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।’

jagran

इन प्रमुख विश्वविद्यालयों से मनमोहन सिंह ने की पढ़ाई

बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्याल में से पढ़ाई की है।

मनमोहन सिंह भारत के दो बार रहे प्रधानमंत्री

लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *