भिलाई। आज क्रिसमस है। प्रभु यीशु का जन्म दिन मसीही समाज ने बड़े ही धूमधाम ने मनाया। 24 और 25 दिसंबर की रात्रि बारह बजे प्रभु के जन्म को गिरजाघरों सहित मसीही समाज ने आयोजित किया। इसके लिए शहर के गिरजाघर सजे रहे।
आज क्रिसमस डे है। इस मौके पर मसीही समाज ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में बड़े उत्साह से मनाया। शहर के तमाम गिरजाघरों में अलग-अलग तरह के आयोजन हुए। वहीं समाज के लोगों ने ठीक बारह बजते ही एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म उत्सव की बधाइयां भी प्रेषित की।
वहीं सेंटा क्लाज के रूप में समाज के लोग शहरों में भ्रमण करते रहे। साथ ही सेंटा की वेशभूषा में रहे लोगों ने 24 दिसंबर की आधी रात्र समाज के लोगों के घर पहुंच कर उपहार और बच्चों को आकर्षक तोहफे और चाकलेट प्रदान किए।
साथ ही लोगों ने घरों और गिरजाघरों में क्रिसमस ट्री (पौधा) को भी बड़े आकर्षक ढ़ंग से सजाया।
वहीं बहुत से घरों में बच्चें भी सेंटा वाली टोपी लगाकर क्रिसमस को आयोजित किए। इस दिन ही सेंटा टोपी की बिक्री होती है। तो वहीं लोगों ने अपने घरों में परंपरागत ढ़ंग से लाइट युक्त स्टार लोग भी लगाया। इसका भी बड़ा महत्व होता है। जबकि शहर में मौजूद समाज के लोग के लोग बड़ी संख्या में अपने घरों, प्रतिष्ठानों में भव्य लाइटिंग करते सजाया। वहीं गिरजाघरों में भी आकर्षक लाइटिंग करके सजाया गया।