भाजपा द्वारा रायपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

रायपुर। प्रधानमंत्री के देश के नाम संदेश और भाजपा की तिरंगा यात्रा पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत की हैं। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में एक संदेश गया है। देश में सिंदूर का क्या महत्व है और भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर काम कर सकता है ये बताया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, इस आपरेशन के जरिए आतंकवादियों को सबक सिखाया पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हुआ है। यह भारत की बड़ी जीत है। देश भर में जो राष्ट्र प्रेमी लोग हैं वो लोग सेना के समर्थन में और सेना का उत्साह बढ़ाने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

इसी के तहत कल रायपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठन के लोग शामिल होंगे। गौरतलब है कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए उन्हें ध्वस्त किया था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ओर से देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने इस तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, देशभर में 13 मई से 23 मई तक हर जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *