तिल्दा नेवरा संजय दुबे बने छतीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

तिल्दा नेवरा
पिछले दिन को विधायक कार्यालय में छतीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के संचालक मंडल और सदस्यों की आवश्यक बैठक अध्यक्ष  अजय तिवारी जी और कार्यकारी अध्यक्ष  शिव कुमार तिवारी जी के संयुक्त निर्णय पर रखा गया।जिसमें निम्नलिखित प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया की 1- छतीसगढ़ी ब्राह्मण समाज की बैठक प्रत्येक माह में माह के दूसरे रविवार को रखी जायेगी। विशेष परिस्थितिवश दिन में परिवर्तन किया जा सकेगा।
अध्यक्ष अजय तिवारी के द्वारा तिल्दा ब्लॉक के (बलौदा बाजार परीक्षेत्र)गांव की सूची तैयार करने के उपरांत  प्रत्येक गांव से एक युवा प्रतिनिधि तैयार कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी।
अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी तथा संचालक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों एवं समस्त पदाधिकारियो की सर्व सहमति से एक युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। उक्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की  जिम्मेदारी सर्व सम्मति से संजय दुबे जी को दी गई है।
सदस्यता अभियान के लिए तिल्दा नेवरा क्षेत्र को छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिमेदारी  निम्नलिखित पदाधिकारियों को  दी गई है
अजय तिवारी जी अध्यक्ष
शिव कुमार तिवारी जी कार्यकारी अध्यक्ष
श्रीमति अचला शर्मा जी अध्यक्ष एवं  सुधा चौबे जी कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ और महिला सदस्य
संजय दुबे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
हिमांशु दीक्षित उपाध्यक्ष
जीतू दुबे  सचिव
हिमांचल चौबे  प्रचार प्रसार प्रभारी
नवकेतन मिश्रा कोषाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा मीडिया प्रभारी,सूर्य नारायण पांडेय सहसचिव
उक्त निर्णय संचालक मंडल के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में ली गई है।कार्यकर्म में समाज के पदाधिकारी उपस्थित-थे वह
वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक रामावत, रामावातार पांडेय ,संनत कुमार पांडेय ,व सुरेश कुमार शर्मा एवंम संचालक मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *