Tiger Shroff ने Akshay Kumar संग किया मैं खिलाड़ी गाने पर शानदार डांस

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जल्द एक साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइगर संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे दोनों एक्शन हीरो सेल्फी फिल्म के गाने मैं खिलाड़ी पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

बुधवार को अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का गाना मै खिलाड़ी रिलीज हुआ है। इस गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रील भी बना रहे हैं। ऐसे में अब टाइग को भी अक्षय और इमरान की फिल्म का गाना पसंद आया और उन्होंने भी सुपरस्टार के साथ इसपर डांस किया। वीडियो में दोनों ब्लैक अटायर में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- तो @tigerjackieshroff ने मेरे साथ #MainKhiladi खेला और ये हो गया!! कैसा रहेगा अगर आप अपने बेस्टी के साथ #MainKhiladi रील बनाएं? मैं दोबारा पोस्ट करूंगा। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में सैफ अली खान के साथ भी डांस करने की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *