जैजैपुर:-नगर में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर के लिए गौरव का क्षण है कि विद्यालय के तीन होनहार छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया है।चयनित छात्र-छात्राओं में –
1 ईशान चन्द्रा पिता जी.एस. चन्द्रा कक्षा 8वीं
2 हर्षिता साहू पिता छोटेलाल साहू, कक्षा 8वीं
3 नेहा बर्मन पिता जी.आर. बर्मन, कक्षा 8वीं
शामिल हैं। विद्यालय के संचालक जी.एस. चन्द्रा , निशा चन्द्रा (प्राचार्य, जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर), विजय कुमार यादव (प्राचार्य, जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट स्कूल, जैजैपुर) ने इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
