जेठा के मैदान में शक्ति जिले के आयोजित प्रथम राज्य उत्सव कार्यक्रम में हजारों क्षेत्रवासियों की उमड़ी भीड़, पहली बार जिला स्तरीय कार्यक्रम से गुलजार रहा जेठा का मैदान

विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टाल एवं प्रदर्शनी का भी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जेठा का खेल मैदान पहली बार जिला स्तर के कार्यक्रम में रहा भीड़ से सरोबार

सक्ती- 01 नवम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस राज्योत्सव समारोह कार्यक्रम में सक्ती जिला कलेक्टर परिसर मैदान में जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना निर्देशन में भव्य छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर परिसर मैदान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रामकुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि केशव प्रसाद चन्द्रा, कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सभी राज्योत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकुमार यादव व जिला कलेक्टर ने नृत्य प्रतिभागी को सम्मनित भी किया। कार्यक्रम में अतिथियों एवम जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति पर सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद किया

 

राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , विशिष्ट अतिथि जैजैपुर विधानसभा के अध्यक्ष केशव प्रसाद चन्द्रा, जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा की अध्यक्ष यनिता यशवंत चन्द्रा, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, जैजैपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष रोशनी कुलदीप चन्द्रा, नगरपंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष  रेशमा विजय सूर्यवंशी, जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे, नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद पंचायत डभरा की अध्यक्ष पत्रिका दयालचंद सोनी, नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष  चन्द्रप्रभा गर्ग, नगरपंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन,सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार,नगर पंचायत अड़भार के विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,राइस किंग खूंटे,लोकेश चंद्रा नगझर, महबूब खान, अमीर चंद अग्रवाल भूरू,  गीता देवी देवांगन महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष,मनीष राठौर सहित अन्य थे

 

जेठा के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस के समारोह में जहां विभिन्न विभागों के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे तो वहीं आयोजन स्थल में झूले, खेल, तमाशे, मनोरंजन के साधन एवं खाने की चौपाटी में भी लोगों की भीड़ लगी रही, शक्ति जिले के आयोजित प्रथम राज्योत्सव को देखने हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे तथा सभी ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया तो वही मेला परिसर में जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग,उद्यानिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरपालिका शक्ति, कोसा एवं रेशम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहित शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों की औद्योगिक इकाइयों ने भी अपने उत्पादन सामग्रियों का प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाए थे, साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टाल और लगाए गए एवं जेठा का कलेक्ट्रेट मैदान एक भव्य रूप में नजर आ रहा था

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस एम आर अहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश द्विवेदी, शक्ति एसडीएम रैना जमील, नगरपालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग शक्ति के एसडीओ पैकरा जी, मिनीमाता हसदेव बांगो नगर संभाग क्रमांक- 06 नंदेलीभाटा शक्ति के कार्यपालन अभियंता जितेंद्र कुमार राठौर एवं समस्त एसडीओ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुजॉय सरकार,कृषि विभाग शक्ति के जिला नोडल अधिकारी आर एन गंगे, सहायक नोडल अधिकारी  पटेल जी, कृषि विभाग शक्ति के कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र जी एवं टीम,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री,जूनियर इंजीनियर सहित टीम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कांता प्रसाद राठौर, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, पिंटू ठाकुर, वन विभाग शक्ति, उपपंजीयक कार्यालय शक्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग शक्ति, जनपद पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेश्वर सिंह साहू, शक्ति तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति के पुष्पेंद्र कौशिक, हरि पटेल, देवाशीष बनर्जी, कमला दपी गबेल, शैल पांडेय, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/ कर्मचारी,जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एडिशनल एसपी, एसडीओ पुलिस शक्ति मोहम्मद तसलीम आरिफ, शक्ति थाना टीआई कमल किशोर महतो, बाराद्वार थाना टीआई, जिला जनसंपर्क विभाग शक्ति के भाटिया सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों का योगदान रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *