सलमान खान के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने साल 2022 में अपनी कई फिल्मों की घोषणा की है, इनमें टाइगर 3 और भाईजान जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। हर साल ईद पर फिल्म रिलीज करने वाले सलमान खान ने इस साल ईद पर अपनी कोई फिल्म रिलीज नहीं की, बल्कि वे क्रिसमस पर फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। फैंस के इंतजार के बीच सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। इस फोटो में एक्टर एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी हैरान है।
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में व्यस्त है, जिसका हाल ही में नजर बदलकर भाईजान रखा गया है। ऐसे में इस तस्वीर को देखकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि ये उनकी फिल्म भाईजान का लुक है। ये फिल्म इस साल 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े नजर आएंगी।