दिवाली सीजन की धूम हर ओर है। पिछले दिनों आयुष्मान खुराना और कृति सेनन ने दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री के लगभग सभी स्टार्स पहुंचे थे और खूब धूम धमाका किया था। लेकिन इंडस्ट्री के लोगों की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई। गुरुवार को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बिग फैट दिवाली पार्टी होस्ट की। पार्टी की शान बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी पहुंचे। लेकिन सबकी निगाहें नए लव बर्ड्स पर पड़ी, जो हाथों में हाथ डाले पोज दे रहे थे।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई सेलेब्रिटी पहुंचे। सुहाना खान, जाहन्वी कपूर, सारा अली खान, इबराहिम अली खान, समेत कई कई स्टार किड्स एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहनें पहुंचे। लेकिन इस पूरी पार्टी ने जिसका सबका ध्यान खींचा, वह थे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने। दोनों ने साथ में पोज दिए। आदित्य और अनन्या का साथ में पोज देना, पैपराजी के लिए आई कैंडी मोमेंट था। कॉफी विद करण के चैट शो पर इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी जोरों-शोरों भी थी। अब दिवाली पार्टी में एक साथ तस्वीर क्लिक कराकर इन दोनों ने इस रयूमर को हवा दी है।
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि शादी की चर्चा है। कुछ दिनों पहले वरुण धवन की मां ने कहा था कि वह आदित्य रॉय कपूर के लिए लड़की ढूंढेंगी। दूसरी तरफ दिवाली पार्टी में आदित्य और अनन्या का एक साथ पोज देना उनके एक दूसरे को डेट करने के रयूमर को कंफर्म करता दिख रहा है। पार्टी में दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते भी दिखे।