बादाम समझकर बच्चों ने खाए रतनजोत के बीच…9 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के ग्राम आवदा में आदिवास बच्चों ने बादाम समझकर रतनजोत के बीच खा लिए। जिसके बाद 9 बच्चों की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई है और बच्चे उल्टी करने लगे। जिसके बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हे उपचार किया और बच्चों की तबीयत में अभी सुधार है।

बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आए परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्होंने बादाम जैसे दिखने वाले रतनजोत के बीज खा लिए। जिससे बच्चों की तबीयत खराब हो गई और वे उल्टी करने लगे। बच्चों की हालत को देखकर परिजन भी घबरागए और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चों का उपचार शुरू किया गया। उपचार के बाद बच्चों की तबीयत में सुधार है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *