मौसम ने बदली करवट, अब परवान चढ़ेगी गर्मी

जबलपुर, मार्च का पहला पखवाड़ा खत्म होने के साथ ही अब गर्मी परवान चढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही मौसम करवट लेने लगा है। अधिकतम और नयूनतम तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

सुबह से तेज धूप निकली : मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। सुबह से तेज धूप निकली हुई है। दोपहर तक धूप और तेज होगी जिससे गर्मी का अहसास बढ़ जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ ने लगाया था ब्रेक : पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी परवान नहीं चढ़ पा रही थी। धूप के बीच बादल अठखेलिया कर रहे थे। जिसे देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा था की जबलपुर व आसपास के छेत्र में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर और दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय था। साथ ही मन्नार की खाड़ी से उत्तरी तमिलनाडू तट तक ट्रफ लाइन गुजर रही थी जो अब कमजोर हो गई है।

रात में ठंड का असर भी कम हुआ : सुबह-सुबह वातावरण में ठंडक का असर भी कम रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिससे सुबह भी ठंड का अहसास कम हो रहा है, वातावरण में हल्की गर्माहट घुल रही है। मौसम विभाग की माने तो दिन में हल्की गर्मी महसूस जाने लगी है। मौसम के तेवर ऐसे है कि तापमान बढ़ने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और नयूनतम 18.2 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के पल-पल बदलते मिजाज से सर्द-गर्म के कारण लोगों की सेहत पर असर हो रहा है। लोग सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *