अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का वर्चुअल अधिवेशन 4 जनवरी को संपन्न

नेपाल के सदस्यों के साथ होगी आगामी दिनों में वर्चुअल बैठक, संगठन हित में लाए गए प्रस्ताव को सभासदों ने दी करतल ध्वनि के साथ स्वीकृति-

सक्ती-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का ऑनलाइन अधिवेशन 4 जनवरी की देर शाम संपन्न हुआ, करीब 3 घंटे तक चले इस ऑनलाइन वर्चुअल अधिवेशन में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार मित्तल कोलकाता ने की, साथ ही इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ, उपाध्यक्ष मीना गोयल नेपाल एवं कोषाध्यक्ष गणेश कुमार भरतीया प्रमुख रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन उषा केडिया मैसूर कर्नाटक ने करते हुए विस्तारपूर्वक अधिवेशन को लेकर जानकारी दी एवं अधिवेशन का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की वंदना एवं नृत्य नाटिका के साथ हुआ, तत्पश्चात केंद्रीय मुख्यालय से अग्र कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ, कार्यक्रम के दौरान दिल्ली एनसीआर प्रांत इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम का केंद्रीय मुख्यालय की ओर से अधिवेशन के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया, साथ ही वर्चुअल अधिवेशन के दौरान महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार भरतीया एवं अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन हित में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना से लेकर आज पर्यंत तक किए गए कार्यो की भी प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुति दी

तथा अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा संगठन हित में सदस्यता, सदस्यों के कार्यकाल, शाखाओं के कार्यकाल एवं अन्य विषयों पर लाए गए प्रस्ताव का सभी सभासदों ने करतल ध्वनि के साथ अनुमोदन किया, साथ ही आने वाले वर्षों में इन समस्त प्रस्ताव का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने का भी निर्णय हुआ

वर्चुअल अधिवेशन के दौरान बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई तो वही भारत देश के विभिन्न राज्यों सहित अन्य देशों से भी शामिल सम्मेलन के सदस्यों ने संगठन हित को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न प्रकल्पो एवं समितियों के राष्ट्रीय संयोजको, प्रांतीय संयोजको, प्रांतीय अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने भी अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने बहुमूल्य विचार सम्मेलन हित में रखे, जिसका केंद्रीय मुख्यालय की ओर से स्वागत करते हुए आने वाले दिनों में इस पर विचार करने का निर्णय लिया गया, तथा वर्चुअल अधिवेशन के दौरान जहां लगभग 200 की संख्या में सम्मेलन के सदस्य शामिल हुए तो वही सदस्यों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था, तथा सभी ने दिल्ली-एनसीआर प्रांतीय ईकाई की तैयारियों के लिए उनका आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि कोविड-19 दिशा निर्देशो के चलते भले ही दिल्ली में 4 जनवरी को अधिवेशन ना हुआ हो, किंतु आज हम सभी वर्चुअल रूप से आपस में जुड़कर अधिवेशन की यादों को ताजा कर रहे हैं

तथा अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के नेपाल ईकाई के सदस्यों के साथ भी शीघ्र ही एक वर्चुअल बैठक करने की जानकारी दी तथा इसकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष  मीना गोयल को सौंपी गई साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत मुख्य कार्यकारिणी, महिला विंग एवं युवा विंग के संगठन को भी स्थानीय स्तर तक मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया, बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के स्वयं के भवन हेतु पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एयरपोर्ट के नजदीक एक जमीन क्रय कर उसमें सर्व सुविधा युक्त भवन बनाने का भी निर्णय लेते हुए उसकी योजना की जानकारी अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने विस्तार पूर्वक प्रस्तुत की, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन करते हुए सहमति दी तथा ट्रस्टी सदस्यों के रूप में भी आने वाले 2022 तक 201 नए ट्रस्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही स्थानीय, जिला प्रांतीय एवं केंद्रीय संगठन के कार्यकाल को विगत कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए मार्च 2024 तक बढ़ाने का भी निर्णय लेते हुए सभी सभासदों ने करतल ध्वनि के साथ इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की

वर्चुअल अधिवेशन को प्रमुख रूप से देवेंद्र अग्रवाल दिल्ली, संजीव अग्रवाल चेन्नई, पीडी अग्रवाल दिल्ली, विपिन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल नेपाल, संतोषी चौधरी कटक उड़ीसा, गंगा अग्रवाल रायपुर छत्तीसगढ़, डॉ अनीता अग्रवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़, डॉ मोहनलाल अग्रवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़,  उमा बंसल कोरबा छत्तीसगढ़, डॉक्टर सपना बंसल गाजियाबाद, विदेह नंदनी चौधरी सिंगापुर, रवि अग्रवाल मुंबई, राजकुमार अग्रवाल इंदौर मध्य प्रदेश, मनीषा मित्तल सिमडेगा झारखंड,  शशि पोद्दार कोलकाता,  संगीता सेकसरिया कोलकाता, कृष्णा भिवानी वाला कोलकाता, श्रवण कुमार देबूका जमशेदपुर झारखंड, विनोद कुमार गुप्ता चरखी दादरी हरियाणा, अंशु अग्रवाल मैसूर कर्नाटक,  आरती रामगढ़िया चेन्नई, सुषमा गर्ग, पूनम गोयल,अनुराग गर्ग, डॉ. सुधीर शेखावत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए अपने सुझाव दिए तथा वर्चुअल अधिवेशन का आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष मीना गोयल ने करते हुए कहा कि नेपाल देश में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन विस्तार हेतु वे तन मन धन से साथ है, तथा जो भी सदस्य इकाइयों का गठन करना चाहे वह उनसे संपर्क कर इस सम्मेलन को गति दे सकता है, वहीं राजकुमार मित्तल ने कहा कि आने वाले समय में उनके द्वारा इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने हेतु वैधानिक रूप से भी प्रयास किए गए हैं,जिसे शीघ्र ही गति मिलेगी वही वर्चुअल अधिवेशन के दौरान कोविड-19 काल में किए गए स्थानीय, जिला, प्रांतीय इकाइयों के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए भी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ करने का निर्णय लेते हुए अध्यक्ष मित्तल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के 15 प्रमुख प्रकल्प हैं,तथा इस प्रकल्प के तहत आने वाले दिनों में गंभीरता पूर्वक कार्य किए जाएंगे तथा इन प्रकल्पओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को मिल सके इस दिशा में संगठन कार्य करेगा

वही वर्चुअल अधिवेशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों की लगभग 200 पेज की रंगीन डायरेक्टरी का भी विमोचन किया गया, जिसमें डायरेक्टरी की संपादिका उषा केडिया मैसूर एवं ओमप्रकाश अग्रवाल जयपुर राजस्थान के संयुक्त प्रयासों से यह डायरेक्टरी तैयार की गई है, तथा इस डायरेक्टरी में सम्मेलन के सभी सदस्यों का बायोडाटा प्रकाशित किया गया है, डायरेक्टरी का विमोचन अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता से सीधे किया गया, साथ ही अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने गणेश भरतिया के अस्वस्थ होने के चलते कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विस्तार पूर्वक संगठन के ऑडिट एवं अन्य जानकारी देते हुए अपनी बातें रखी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *