यादव महासभा छत्तीसगढ़ की महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण शक्ति में संपन्न

सक्ती-अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ की महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक- 14 एस आर गोपाल के निवास में आयोजित उक्त शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष डीआर यादव मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर एस आर गोपाल, रामनरेश यादव, भुनेश्वर यादव ,आर के यादव, परसराम यादव ,कृष्णा यादव दीपक यादव एमपी गोपाल मौजूद रहे, भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया उपस्थित अतिथियों ने महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव, सचिव पुष्पा यादव, कोषाध्यक्ष गंगा बाई यादव ,उपाध्यक्ष  अनीता गोपाल ,सहसचिव सुनीता यादव, मीना यादव ,संयुक्त सचिव सरोज यादव, उपाध्यक्ष ओम बाई यादव, प्रबंध कारिणी सदस्य अनीता यादव, रजनी यादव ,उषा जानकी यादव एवं अन्य सक्रिय सदस्यों को अतिथियों के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर अतिथि डी आर यादव ने कहा

 

कि सामाजिक जनगणना आवश्यक है इसी प्रकार एस आर गोपाल ने महिला स्व सहायता का गठन कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समूह को पंजीयन कराने के लिए कहा,संगठन की एकता पर दिया जोर–इसी प्रकार रामनरेश यादव ने संगठन में सभी एकजुटता एवं मजबूती के साथ कार्य करें इस हेतु उन्होंने सभी से आह्वान किया और समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए निवेदन किया। इसी प्रकार संतोष यादव ने यादव महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। इसी प्रकार कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एम पी गोपाल ने किया। आभार प्रदर्शन भुवनेश्वर यादव ने किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *