सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी लेखराज अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों से शामिल हुए अग्रवाल बंधु
सक्ति– अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी चाम्पा ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश व जांजगीर चाम्पा सहित अन्य जिलों का भी कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ राजधानी के वृन्दावन हाल में सम्पन्न हुआ
जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही,राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर पूरा जोर देने को कहा वही छत्तीसगढ़ प्रभारी लेखराज अग्रवाल ने प्रदेश में मैं अहम की भावना को छोड़ समाज के लिए कार्य करने पर जोर दिया वही राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश अग्रवाल ने सामाजिक एकता पर मजबूती बनाने कहा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रायपुर ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन व सम्मान किया वही मंच का सफल संचालन डॉ नीरज अग्रवाल रायपुर ने किया

शपथ ग्रहण समारोह में जांजगीर चाम्पा से प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी चाम्पा,जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नैला, उपाध्यक्ष बजरंग कमानिया अकलतरा, महामंत्री प्रमोद सिंघानिया जांजगीर, मंत्री बसंत अग्रवाल नैला, उमेश गोयल नैला,रायगढ़ जिले से प्रदेश मंत्री आशुतोष अग्रवाल ने भी सामाजिक हित में कार्य हेतु शपथ लिया
प्रदेश भर के सभी जिलों के अग्रवाल समाज के लोग शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया, उपरोक्त जानकारी शपथ ग्रहण समारोह से लौटकर छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी ने दी है