मंडल तथा बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने याद किया डॉक्टर मुखर्जी के योगदान को
जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में भी हुआ मुखर्जी जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बलिदान दिवस के रूप में
भाजपा नगर मंडल शक्ति ने भी सरकारी अस्पताल में मरीजों को वितरित किया फल एवं बिस्किट भाजपा नगर मंडल सक्ति ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण
सक्ती -भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के द्वारा 23 जून को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में फल वितरण किया गया, जिसमें प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रंजन सिन्हा, पूर्व पार्षद मनोज सोनी,एडवोकेट उदय कुमार वर्मा, दादू केवट, एडवोकेट मनोज सिसोदिया, रेखा देवांगन, उषा भूमि साहू, संतोष देवांगन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

भाजपा बाराद्वार मंडल ने भी मनाया डॉक्टर मुखर्जी जी का बलिदान दिवस
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा बाराद्वार मंडल द्वारा आयोजित स्मृति दिवस पर सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ. खिलावन साहू , बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर सहित मंडल पदाधिकारी,युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे
भाजपा छपोरा मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि
23 जून को ही भाजपा मंडल छपोरा मे प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चलचित्र मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,जिसमे जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल डनसेना, मंडल अध्यक्ष बबलू मैत्री, भुनेश्वर जायसवाल, दूजराम अजगले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष देवकुमार साहू, घनश्याम भारद्वाज,डॉ नारायण कुर्रे, महामंत्री साहेबलाल साहू एवं दिनेश निषाद सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

23 जून को भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कार्यालय में भी जनसंघ के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें स्मरण किया, इस अवसर पर डॉ मुखर्जी जी के योगदान को कार्यकर्ताओं ने स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के कश्मीर समस्या के लिए दिए गए अपने सर्वत्र बलिदान को पूरा देश कभी नहीं भूल सकता तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ के प्रेरणा स्रोत के रूप में सदैव कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है
