रायपुर में आयोजित नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पास

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रस्ताव रखा, जिसका सभी नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। साथ ही, उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय को छत्तीसगढ़ में लागू करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के 50 -50 फार्मूले को लेकर कहा कि हमारे यहां तो अधिकांश विधायक अंडर 50 है. वहीं जेसीसीजे के द्वारा राज्यसभा का नामांकन भरने पर कहा कि उन्होंने ‘मैं हूं’ बताने के लिए नामांकन भरा है. मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर सीएम ने कहा कि उनकी उपलब्धियां क्या है. नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा वृद्धि… ये उनकी उपलब्धि है. उन्हें सभी को बताना चाहिए. शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में जो निर्णय लिए गए थे, इसको आगे ले जाते हुए हर प्रांत में इन बातों को ले जाना है. जिन छह बिंदुओं पर बात हुई और समितियां बनी थी, उन कमेटियों के चिंतन के दौरान एक बात आई थी कि इस फीडबैक को और व्यापक करने की आवश्यकता है. सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि ऐसा महसूस हो रहा है कि निचले स्तर तक आम लोगों से कांग्रेस जन दूर हो गए हैं. कांग्रेस लोगों से बनी हुई पार्टी है. हमें लोगों के बीच जाना है. संगठन की कोई पद रिक्त है तो उसे 180 दिन के भीतर भरने का डायरेक्शन है. कोई व्यक्ति एक पद पर 5 साल से नहीं बने रहेंगे. परिवार के एक से ज्यादा व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा, इस बात को भी आज सामने रखा गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *