शक्ति विकासखंड के बगबुढ़वा का प्राइमरी स्कूल डूब गया बारिश में, आने-जाने का रास्ता हुआ बंद

सक्ति– सक्ति अंचल में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से शक्ति विकासखंड के शहर से लगे ग्राम बगबुड़वा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पूर्ण रूप से जलमग्न हो गई,तथा विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जहां पूरा पानी भर गया, तो वही बाउंड्रीवॉल के अंदर भी पूरा विद्यालय चारों ओर से पानी से गिर गया, जिससे विद्यालय के बच्चे जहां विद्यालय नहीं पहुंच पाए तो वहीं शिक्षक परिवार ने भी इसकी सूचना अपने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है, उल्लेखित हो की भारी बारिश के चलते शहर सहित पूरे अंचल एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों को काफी परेशानियां भी हुई है, तथा जिले के महानदी चंद्रपुर का भी जलस्तर जहां बढ़ता जा रहा है तो वही अनेकों मार्ग भी भारी बारिश के चलते नाला उफान के कारण बाधित हो गए

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *