संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने 21 नवंबर को भी किया सभाओं का दौरा

9 जनवरी के अग्रवाल समाज के विवाह परिचय सम्मेलन को हम सभी को बनाना है सफल- दीपक मोदी
सक्ती- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष मंगत राय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 9 जनवरी 2022 को बिलासपुर शहर के श्याम घोघा बाबा मंदिर में होने वाले अग्रवाल समाज के एक दिवसीय विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने 21 नवंबर को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण,राहोद, अकलतरा एवं जयराम नगर में दौरा किया, इस दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी दीपक मोदी, नित्यानंद अग्रवाल, दिलीप बिंदल, संदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल,गणेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे एवं इस दौरान स्थानीय अग्रवाल सभाओं के भी सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे बैठकों के दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महासभा के पदाधिकारियों का यह दौरा चल रहा है एवं इस दौरे के दौरान हम अधिक से अधिक संख्या में विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा फार्म जमा करें ताकि परिचय सम्मेलन स्मारिका को मूर्त रूप मिल सके

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *