शक्ति शहर के नवनिर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड में 22 नवंबर से होगा बसों के परिचालन कार्य का शुभारंभ

सक्ती के प्रतिष्ठित परिवार के स्व. हरीराम निगानिया स्मृति में है प्रतीक्षा बस स्टैंड का नामकरण-
सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा स्व.हरीराम निगानिया प्रतीक्षा बस स्टैंड में बसों के परिचालन का शुभारंभ 22 नवंबर 2021 दिन- सोमवार को सुबह 11:00 बजे से शहर के बाराद्वार रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में किया गया है, नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल,उपाध्यक्ष नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने समस्त शहरवासियों को 22 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है,उल्लेखित हो की शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में करीब एक दशक पूर्व प्रतिक्षा बस स्टैंड के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था, तथा वर्षों बाद यह बस स्टैंड बनने के बाद भी प्रारंभ नहीं हो पाया, किंतु वर्तमान में स्थानीय नगर पालिका प्रशासन तथा राज्य शासन की सकारात्मक पहल के बाद यहां 22 नवंबर से यात्री बसों के परिचालन का कार्य प्रारंभ होना है, एवं शक्ति शहर में देखा जाए तो चारों दिशाओं में 4 बस स्टैंड वर्तमान में है, जिसमें प्रमुख रुप से बाराद्वार- चांपा जाने हेतु पेट्रोल पंप के नजदीक बाराद्वार बस स्टैंड,मालखरौदा-अड़भार, डभरा,चंद्रपुर जाने हेतु गायत्री मंदिर के नजदीक मालखरौदा बस स्टैंड,खरसिया- रायगढ़ जाने हेतु शहर के गणेश बंध तालाब के पास स्थित खरसिया बस स्टैंड, एवं दमाऊ धारा- कोरबा,उमरेली सिवनी, चांपा जाने हेतु सोसायटी चौक कोरबा बस स्टैंड स्थापित है, जहां दशको से क्षेत्र की जनता पहुंचकर यात्री बसों की यात्रा करती है, किंतु अब बाराद्वार रोड में नए यात्री प्रतीक्षा स्टैंड का निर्माण होने से अब एक ही स्थान पर बसों के आवागमन का कार्य होगा तथा नगर पालिका ने भी कहा है कि लोग इसी बस स्टैंड के माध्यम से अपनी यात्राएं करें, वही शक्ति की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रैना जमील ने भी नगरपालिका को निर्देशित करते हुए 22 नवंबर से बसों के परिचालन का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे, तथा विगत दिनों अगस्त माह में इस प्रतीक्षा बस स्टैंड का शुभारंभ भी स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कर कमलों से होना था, किंतु तत्कालीन परिस्थितियों के चलते यह शुभारंभ का कार्य स्थगित कर दिया गया था, तथा अब 22 नवंबर से शहर में एक नए यात्री प्रतीक्षा स्टैंड की उपलब्धि जुड़ने वाली है, तथा प्रशासन को भी इस प्रतीक्षा बस स्टैंड को बेहतर बनाने की दिशा में काफी प्रयास करने होंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *