दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर रविवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से विस्फोटक और बांस बम मिला है।
बता दें कि डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम ने दंतेवाड़ा के कोंडापारा इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था।
इस अभियान के तहत रविवार को अरनपुर के नहाड़ी, छोटेहिड़मा, गुमोड़ी और पोरोंककाड़ी के जंगलों में सुरक्षाबलों की टीम पहुंची। इस दौरान नहाड़ी और छोटेहिड़मा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया शख्स नक्सली हेमला है, ये सुकमा का रहने वाला है।