अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वितीय अधिवेशन को लेकर आयोजक शाखा दिल्ली एनसीआर की आयोजन समिति की संपन्न हुई बैठक

दो दिवसीय अधिवेशन की तैयारियों को मूर्त रूप देने पर बनी कार्य योजना-
सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के 3 एवं 4 जनवरी को सम्मेलन की दिल्ली प्रांतीय एनसीआर शाखा के आतिथ्य में द्वारका के ब्लू रेडिसन में आयोजित अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा को लेकर दिल्ली एनसीआर शाखा एवं आयोजन समिति के सदस्यों के तैयारी बैठक प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, इस बैठक में जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में दो दिवसीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तो वही अधिवेशन के दौरान आगंतुक प्रतिनिधियों के बेहतर आवागमन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, अधिवेशन के दौरान पंजीयन, सभागार, स्वागत सत्कार समारोह, स्थानीय अतिथियों के आमंत्रण एवं उनके स्वागत की व्यवस्था सहित अधिवेशन को लेकर पूरे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन के सदस्यों तक अग्रिम आमंत्रण फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
तथा बैठक के दौरान जहां दिल्ली एनसीआर शाखा के सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तो वहीं इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय अधिवेशन की भव्यता को देखते हुए आयोजन समिति में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली शहर एवं आसपास के क्षेत्र के सदस्यों को शामिल कर नियमित रूप से आयोजन समिति की बैठक अधिवेशन दिनांक तक होती रहे, एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य सतत एक दूसरे से संपर्क में रहते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करें, साथ ही दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान आगंतुक प्रतिनिधियों के अग्रिम पंजीयन हेतु भी उन्हें पूर्व सूचना देकर बैठक स्थल तक आने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस दिशा में भी कार्य करें तथा अधिवेशन को लेकर समय समय पर सूचना प्रसारित करने हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया, साथ ही जनवरी माह में दिल्ली माह में ठंड की स्थिति को भी देखते हुए मौसम के अनुकूल ही अधिवेशन की तैयारियों को गति देने का निर्णय हुआ
बैठक में एनसीआर के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों को पूरी तत्परता के साथ इस कार्य को पूर्ण कराने का भी आग्रह किया, दिल्ली एनसीआर की संपन्न बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य पी डी अग्रवाल, केबके बंसल, विपिन गुप्ता, प्रवीण गोयल, रजनीश जैन, सतीश अग्रवाल,  पूजा गर्ग,  कविता अग्रवाल, कांता गुप्ता, अनीता गुप्ता सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *