शादी को हुआ था महज डेढ़ माह, लेकिन 4 महीने की गर्भवती थी दुल्हन… फिर..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नवविवाहिता की तबियत बिगड़ने के बाद अल्ट्रासाउंड में चौंका देने वाला कारण सामने आया है। शादी के डेढ़ माह बाद ही नविविवाहिता 4 महीने की गर्भवती निकली। इस संबंध में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने कोल्हुई थाने पर लिखित शिकायत देकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। पीड़ित युवक ने बताया कि गांव के रहने वाले रिश्तेदार के जरिए से बीते डेढ़ माह पूर्व उसकी शादी, पड़ोस के जिले के रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी, मगर सही से घर बसने से पहले ही युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जिससे वह बुरी तरह आहत हो गया। उसने बताया कि शादी को डेढ़ माह हुए, मगर उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती है।

ससुराल वालों को इस पूरे मामले का पता उस समय चला, जब शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता लड़की के पेट में अचानक दर्द होने लगा। ससुरालवालों ने बहु को दवाई दी, मगर कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद घबराकर ससुरालवाले लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा लड़की को गर्भवती होने की आशंका जाहिर की गई है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने पर लड़की के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद ससुरालवालों ने लड़की के परिवार वालों को अवगत कराया कि उनकी बेटी चार महीने से प्रेग्नेंट है, जिसको सुनने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों परिवारों के बीच विवाद होने लगा। दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामला बिगड़ता देख पीड़ित पक्ष लड़का व इसके परिजनों ने कोल्हुई थाने में शिकायत देकर लड़की के मां -बाप व उसके रिश्तेदार पर आरोप लगाया कि इन लोगों को पहले से पता था कि लड़की प्रेग्नेंट है, मगर सच बात छिपाते हुए मिलकर उसके साथ धोखधड़ी की।

लड़के ने कोल्हुई पुलिस से धोखाधड़ी के अपराध में इन तीनों पर गंभीर कार्रवाई करने का तथा लड़की को उसके माता-पिता को सुपुर्द करने की गुहार लगाई है। इस मामले में कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले में गहनता से छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया है कि, मामला पति और पत्नी के बीच की है। जिससे इस पूरे मामले को बड़े ही समझदारी के साथ छानबीन की जा रही है। अभी दोनों पति और पत्नी एक साथ रह रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *