सर्चिंग पर निकले थे जवान, प्रेशर बम की चपेट में आया, हुआ घायल…

बीजापुर, जिले के नक्सल प्रभावित उसूर इलाके के गलगम कैंप से 500 मीटर की दूरी पर हुए बलास्ट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान के आंखों में चोटे आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तड़के 8 बजे रूटीन गस्त में निकले जवानों की टुकड़ी करीब 5 सौ मीटर ही चली थी की नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईडी के चपेट में आने से 168 बटालियन का जवान दीपक कुमार घायल हो गया। दीपक कुमार के आंखो में चोटें आई है।

सुबह गस्त में निकले जवानों की सतर्कता के चलते नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई। घायल जवान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। गौरतलब है की उसूर इलाके के अंदरूनी गांवों में कई वर्षों से बंद पड़े सड़क मार्गों के निर्माण के कार्य शुरू किए गए हैं तथा उसूर गलगम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों के कैंप स्थापित कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

अभी हाल में ही गलगम से आगे नंबी गांव में सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ तरुण कंवर ने बताया की आंखों में चोटे आई है। एक आंख में कार्लनियल स्क्रेच आई है जिसके कारण देखने में परेशानी हो सकती है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया की घायल जवान सुरक्षित है जवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजनें की तैयारी की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *