जहरीली शराब का कहर, कई परिवारों में मातम, पहले भी मरे थे एक ही गाँव के 30 लोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। जहरीली शराब के सेवन से यहां सात लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 12 से अधिक लोग बीमार हैं। घटना से अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में हाहाकार मचा है। आलम यह है कि आधा दर्जन से अधिक गांवों से मौत पर मातम मनाया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने माहुल कस्बे में चक्काजाम कर दिया है। जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव के माहौल में अवैध शराब का कारोबार एक बार फिर से बढ़ने लगा है।

अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली पाई गई है।  उसे पीने के बाद अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 12 से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सात लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। गांवों में महिलाओं और जिला हेडक्वार्टर पर अस्पतालों से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों का हाल बेहाल है।

हर कोई एक ही आवाज उठा रहा था कि मौत रूपी शराब बेचने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि लोग याद रखें। बता दें कि बीते मई महीने में जहरीली शराब से मित्तुपुर गांव में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मुहीम चलाई थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *