अंबिकापुर। मंगलवार को अक्षय तृतीया और ईद की खुशियां एक साथ मनाई जाएंगे एक माह रोजे रखकर खुदा की इबादत करने वाले मुस्लिम ईदगाह में सामूहिक नमाज पढेंगे। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाइयां देंगे।जरूरतमंदों को दान पुण्य करेंगे। अक्षय तृतीया पर घर-घर पूजन होगा और भगवान परशुराम मंदिर में सामूहिक पूजा पाठ व आरती के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। शाम को परशुराम की भव्य शोभायात्रा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली जाएगी जिसका शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। अरसे बाद ऐसा मौका आया है जब दो धर्मों के लोगों का पर्व एक साथ है।बता दें, ईद और अक्षय तृतीया दोनों पर्व एकसाथ है। हिंदू धर्म में जहां अक्षय तृतीया पर दान देने का विशेष महत्व है वहीं मीठी ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी रिवाज है। मीठी ईद पर मुस्लिम धर्म को मानने वाले सुबह-सुबह नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज पढ़कर खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें रमजान में रोजे रखने की ताकत मिली और साथ ही जीवन में पवित्रता, सादगी, इंसानियत व दूसरों की मदद करने, ईमान पर चलने के जज्बे के साथ जिंदगी जीने शक्ति मिले।