वरमाला के बाद स्टेज पर ही गिर पड़ा दूल्हा, दुल्हन के सामने तोड़ दिया दम

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ डीजे का तेज साउंड दूल्हे की मौत की वजह बन गई। उसे बेचैनी होने लगी तथा फिर वह बेहोश हो गया था। जब तक दुल्हे को चिकित्सालय ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दूल्हे एवं दुल्हन के परिवार में मातम छाया है। बताया गया कि यहां पर डीजे पर प्रतिबंध है। फिर भी तेज साउंड में डीजे बजाया जा रहा था।

बुधवार की रात इंदरवा गांव की रहने वाली लड़की की शादी परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व। गुदर राय से होने थी। घर पर बारात आ गई थी। बारात के स्वागत के पश्चात्

वही स्टेज पर आई दुल्हन ने दूल्हे की आरती उतारी। फिर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। तत्पश्चात, फोटो सेशन आरम्भ हुआ। बहुत देर तक फोटो सेशन चलता रहा। इस के चलते तेज साउंड में डीजे भी बजता रहा था। वही अचानक हुए इस घटना ने सबको हैरान कर दिया तथा जहाँ कुछ समय पहले ख़ुशी का माहौल था वहा मातम छा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *