भाजपा के इशारे पर आरक्षण विधेयक को रोक रही हैं राज्यपाल : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के जवाब के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बड़ा हमला किया है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि स्पष्ट है कि माननीय राज्यपाल भाजपा के इशारे पर आरक्षण विधेयक को रोक रही हैं। भाजपा ओबीसी आरक्षण के ख़िलाफ़ है और इस फेर में आदिवासियों और अजा व ग़रीबों का आरक्षण भी रुक गया है।

राज्यपाल के लिए मंत्रिमंडल की सलाह मानना बाध्यकारी है पर अफसोस है कि वे इस संवैधानिक व्यवस्था को भी नहीं मान रही हैं। राज्यपाल अगर जनता की प्रतिनिधि विधानसभा की राय भी नहीं मानतीं तो यह भी असंवैधानिक है। हम जनता के बीच ही जाएंगे और उनके ही बीच भाजपा और संविधान का अपमान कर रही राज्यपाल के बारे में बताएंगे। हमें संविधान और लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।
भाजपा के इशारे पर आरक्षण विधेयक को रोक रही हैं राज्यपाल : सीएम भूपेश बघेल

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *