सरकार ने जुलाई के पहले ही हफ्ते महंगाई भत्ते में कर दी बढ़ोत्तरी

रायपुर। बीते काफी समय से डीए यानी महंगाई भत्ते में इजाफे की प्रतीक्षा कर रहे छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के इम्प्लायज का इंतज़ार ख़त्म हो गया है। सरकार की तरफ से उन्हें महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की सौगात मिल गई है। उन्हें भी अब केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह ही 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

दरअसल पिछले दिनों नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मंडल की मीटिंग में इसका निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बैठक में पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुंकपा नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। इन दोनों निर्णयों से नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार अपने केंद्रीय कमचारियों का डीए अब 53 प्रतिशत तक कर दिया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भी केंद्र सरकार के अनुरूप करमकहरी हित में निर्णय लेते हुए राज्य के कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था और लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कॉरपोरेशन ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए अब उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *