भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल सक्ती की नवगठित कार्य समिति की प्रथम बैठक संपन्न

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल सक्ती की दिनांक 26-8-2021 कसेर पारा वार्ड 2 में कार्यसमिति की प्रथम बैठक रखी गई। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंदी कसेरा के द्वारा कराया गया है। एवं जिला महिला मोर्चा आईटी सेल अनीता गोपाल, एवं विशेष आमंत्रित सदस्य रीता पटेल,का पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी ने स्वागतम किया। विशेष आमंत्रित सदस्य रीता पटेल, ने कहा मंडल के कार्यसमिति सदस्य की बैठक प्रत्येक माह में एक बार की जाये जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुषमा कसेर, रीता पटेल, अनिता गोपाल, चंचला देवांगन, संतोषी गोस्वामी, निर्मला ,कौशल्या, तारा महंत ,नोनी बाई, सुशीला गौतम, वर्षा कसेर, ऋतु ,नेहा, सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *