शहर के ज्वेलर्स नत्थूराम कुंदन लाल द्वारा हटरी- हॉस्पिटल रोड में रात्रि 7:00 बजे से किया गया है आयोजन

सक्ती में 6 मार्च को होगा फाल्गुन उत्सव खाटू वाले श्याम का

फागुन महोत्सव में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक यस लाडिया एवं जयपुर की साक्षी अग्रवाल रहेंगे उपस्थित

सक्ती-शक्ति शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स नत्थूराम कुंदन लाल द्वारा आगामी 6 मार्च को रात्रि 7:00 बजे से हटरी- हॉस्पिटल रोड में अपने प्रतिष्ठान के सामने फाल्गुन उत्सव खाटू वाले श्याम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, तथा इस कार्यक्रम में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक यस लाडिया एवं जयपुर की साक्षी अग्रवाल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ज्वेलर्स नत्थू राम कुंदन लाल के संचालक श्याम प्रेमी आलोक अग्रवाल बिल्लू एवं श्याम प्रेमी अनुज अग्रवाल जुटे हुए हैं,एवं आयोजक परिवार ने भी सभी श्याम प्रेमियों को इस फागुन उत्सव खाटू वाले श्याम के कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *