कवर्धा के 25 परिवारों का पक्के घर का सपना होगा साकार, डिप्टी CM विजय शर्मा ने सौंपे PM आवास के स्वीकृति पत्र

रायपुर । कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को नगर पालिका परिषद कवर्धा के 25 पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

हर परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य

विजय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां परिवार सुरक्षित और सम्मान के साथ रह सके। सरकार इस सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से कवर्धा शहर के पात्र परिवारों को आवास निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

25 हितग्राहियों को मिली स्वीकृति

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मीना बाई देवांगन, धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, द्रोपती देवांगन, योगेश चंद्रवंशी, बुधेलाल निषाद, साहिदा खातून, प्रमोद साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, लक्ष्मी चंद्रवंशी, परमानंद साहू, कमलेश चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, राजबाई सत्यवंशी, सकुन निषाद, अमिता केशरवानी, विमलेश कुंभकार, पुनीता बाई भारती, सीता देवांगन, अजय सिंह ठाकुर, संजय यादव, मन्नू सिंह चौहान, ओमनाथ योगी, श्वेता देवी पांडे और भुखन लाल कौशिक सहित 25 परिवार शामिल हैं।

स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे और अब योजना की स्वीकृति मिलने से उनका सपना पूरा होने की उम्मीद मजबूत हुई है।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, सौखी अहीरवार, सुनील साहू, केशरीचंद सोनी, हरीश कुंभकार सहित एल्डरमेन राजेंद्र सलूजा, शिवकुमार यादव, रवि राजपूत और गोलू यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *