संभाग की पहली ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों के लिए वरदान, 134 निःशुल्क जांचों से 4,930 मरीजों को मिला लाभ

बैकुंठपुर (कोरिया)। कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला अस्पताल में स्थापित ‘अटल आरोग्य लैब’ मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित यह लैब संभाग की पहली ऐसी सुविधा है, जहां 134 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि इस लैब का शुभारंभ 30 मई 2026 को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया था। इसके बाद से यह लैब लगातार मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इस योजना से विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

जिला अस्पताल में संचालित इस आधुनिक लैब में प्रतिदिन 120 से 140 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की जा रही है। अत्याधुनिक मशीनों की मदद से रिपोर्ट तेजी और सटीकता के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लैब शुरू होने के बाद अब तक 4,930 मरीजों की विभिन्न जांचें की जा चुकी हैं |

इस पहल से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।|अधिकारियों का कहना है कि यह योजना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंच रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *