किरंदुल साप्ताहिक बाजार की अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किरंदुल। किरंदुल के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बड़े बचेली (पालनार) के ब्लॉक अध्यक्ष नन्दा राम कुंजाम, जिला कांग्रेस दंतेवाड़ा महामंत्री भीमा मंडावी, प्रदेश सचिव अनुसूचित जनजाति राजू भास्कर, अजय मरकाम एवं अन्य सदस्यों द्वारा एसडीएम बड़े बचेली को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि किरंदुल में रविवार एवं बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दूर-दराज से ग्रामीण साग-सब्जी बेचने आते हैं। ग्रामीणों के लिए बने शेड पर व्यापारियों का कब्जा है, जिसे मुक्त कराकर ग्रामीणों को देने तथा बाजार के दिनों में बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *