नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन स्वाभाविक है। दोनों दलों के साथ आने से पंजाब में जनहितैषी शासन और विकास को नई गति मिलेगी।
मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों दलों के बीच आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की घोषणा की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
प्रकाश पर्व पर अकाली दल की एनडीए में वापसी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शिरोमणि अकाली दल का एनडीए परिवार में लौटना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा का रिश्ता स्वाभाविक है और दोनों दल मिलकर पंजाब की जनता के हित में काम करेंगे।
पंजाब की प्रगति पर जताया भरोसा
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों दलों के गठबंधन से पंजाब को जनहितैषी शासन मिलेगा और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने पंजाब के विकास, जनता के कल्याण और राज्य की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में दोनों दलों के संबंधों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।