जिस मौलाना के पास दीनी तालीम लेने जाता था 9 साल का बच्चा, उसी ने किया बलात्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नौ वर्षीय बच्चे के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित 21 साल का मौलाना मोहम्मद गुल हसन है। पीड़ित बच्चा इस मौलाना के पास दीनी तालीम लेने जाता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित मौलाना को अरेस्ट कर लिया है।
यह घटना सोमवार (11 अक्टूबर 2021) को बारादरी थाना क्षेत्र के तहत कोट मोहल्ले की है। बारादरी थाना के SHO नीरज मलिक ने बताया है कि, ‘9 साल का बच्चा आरोपित मौलाना के घर पर पढ़ने जाया करता था। इसी बीच बच्चे पर उसकी नीयत बिगड़ गई और सोमवार को उसने बच्चे के साथ बलात्कार कर डाला। आरोपित मौलाना के खिलाफ IPC की धारा 377 और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल टेस्ट में बच्चे के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मौलाना को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि मौलाना ने दुष्कर्म करने के बाद बच्चे को धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके परिवार को जान से मार डालेगा। बच्चा जब अपने घर पहुँचा तो उसके उसके कपड़ों पर खून लगा था। जब परिवार वालों ने उससे इस बाबत पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बता दी। इसके बाद उसके अम्मी-अब्बू उसे बारादरी थाने लेकर गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *